जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की राजनीति में बड़ा उलतफेर के संकेत मिले है. जमशेदपुर के बारीडीह निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने राजनीति में इंट्री का मन बनाया है. सौरभ तिवारी ने इसको लेकर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि भाजपा से जमशेदपुर पूर्वी से टिकट की भी सौरभ तिवारी ने दावेदारी पेश कर दी है. हालांकि खुद सौरभ तिवारी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है. लेकिन क्रिकेट से सन्यास ले चुके युवा खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने अमित शाह से मुलाक़ात कर जमशेदपुर की राजनीति में नया हालचल ला दी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के महासचिव जय शाह गृह मंत्री अमित शाह के बेटे है. (नीचे भी पढ़ें)
लिहाजा उनके बेटे से भी क्रिकेटरो ने सौरभ तिवारी की पैरवी कर दी है और उनको मजबूत दावेदार अब माना जा सकता है. खुद सौरभ तिवारी ने ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है कि वे क्यों और किस कारण से मिलने गए थे. ना ही भाजपा ने ही कुछ कहा है. वैसे सौरभ तिवारी जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के ही रहने वाले है. युवाओं में उनकी अच्छी पहचान है. साफ सुथरी छवि भी है. वैसे भी जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के कद्दावर नेता रघुवर दास को अब राज्यपाल बना दिया गया है. ऐसे में फिलहाल तो रघुवर दास राजनीति से अलग है. लेकिन भाजपा में टिकट को लेकर अब नए-नए चेहरे सामने आने से राजनीतिक माहौल गर्म जरूर हो गया है.




