जमशेदपुर: झारखंड के नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में इस्तीफा का दौर चल रहा है. मानगो नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम ने मेयर पद के चुनाव के लिए जेबा कादरी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. इसके अलावा, कुछ वार्ड सदस्यों को भी समर्थन का ऐलान किया गया है. इसी से नाराज होकर बाबर खान ने एआइएमआइएम के प्रदेश महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं, पार्टी के जिला अध्यक्ष फखरुद्दीन अंसारी ने भी इस्तीफा दे दिया है. (नीचे भी पढ़े)
बाबर खान का कहना है कि जेबा कादरी को समर्थन देने के मामले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष की अनदेखी की.जिला अध्यक्ष से किसी तरह की रायशुमारी नहीं ली गयी,यहां तक की उनसे सलाह नहीं ली गई. बाबर का कहना है कि पहले एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष से बात करनी चाहिए थी. इस बारे में आम राय बनानी चाहिए थी.क्योंकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया. जिला अध्यक्ष जमशेदपुर की राजनीति से भली भांति अवगत हैं. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया जाना उचित नहीं लगता है. निकाय चुनाव में पार्टी की अनदेखी से क्षुब्ध बाबर खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.








