जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट विभाग के बैटरी नंबर दस ने 10 साल पूरे कर लिये है. इस मौके पर कंपनी के वर्क्स जेनरल ऑफिस लॉन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर आयरन मेकिंग के वीपी उत्तम सिंह, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने संयुक्त रुप से केक काटकर इसकी खुशियों का इजहार किया. इस मौके पर पर वहां मेडिसिनल गार्डेन का उदघाटन कोक प्लांट परिसर में किया गया.(नीचे भी पढे)
इस कार्यक्रम मे यूनियन के सभी पधादिकारी , कोक प्लांट के समस्त अधिकारी, समस्त कमेटी मेंबर के साथ-साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी भाग लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विभागीय चीफ रंजन कुमार सिंह, जेडीसी चैयरमेन विभाष शुक्ला, कमेटी मेम्बर विवेक कुमार सिंह, संतोष मोहंती, एचआरएम के अधिकारी आयुष सिन्हा, साक्षी चौधरी आदि मौजूद थे.(नीचे भी पढे)
टाटा स्टील के कोक प्लांट दस की स्थापना दस साल पहले किया गया था. कंपनी के आधुनिकीकरण में यह मील का पत्थर साबित हुआ था. दस साल में कोक प्लांट के जरिये उत्पादन में इस प्लांट ने अहम भूमिका निभायी है. कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की बदौलत कंपनी लगातार इससे बेहतर प्रोडक्शन कर पायी है.



