
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित रेलवे हाई स्कूल को बंद करने के रेलवे के फरमान को लेकर अभिभावकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों में असंतोष है. फलस्वरूप शनिवार को स्थानीय जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में अभिभावकों व लोगों स्कूल के समक्ष एक दिवसीय अनशन पर बैठे. किशोर यादव ने बताया कि इस रेलवे हाई स्कूल में न केवल रेलवे कर्मचारी के बच्चे पढ़ते हैं, बल्कि अन्य गरीबों के भी बच्चे पढ़ाई करते हैं. रेलवे ने पूर्व में एक आदेश जारी करते हुए बताया कि रेलवे हाई स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया गया है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
इस फरमान के मुताबिक स्कूल को 29 अक्टूबर 2022 से बंद कर दिया जाएगा. जिससे कक्षा 6, 7, 8, 9वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए चिंता जताई है. इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित कक्षा 9वीं के विद्यार्थी होंगे, जिन्होंने 10वीं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. उनके भविष्य को देखते हुए अनशन किया गया है. स्कूल परिसर में इस एक एक दिवसीय उपवास में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए. उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए किसी भी कीमत पर रेलवे हाई स्कूल को बंद नहीं किया जाए. यदि रेल प्रशासन अपने इस फरमान को निरस्त नहीं करता है, तो वे डीआरएम कार्यालय के समक्ष भी धरना देंगे.




