
जमशेदपुर : जमशेदपुर राशन डीलर एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में जिला से लेकर प्रखंड तक के सभी डीलरों ने शिरकत की। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। साथ ही बैठक में सरकार से मिलने वाले कमीशन पर चर्चा की गयी। आपको बता दें कि राशन डीलर एसोसिएशन ने अपनी कमेटी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। उधर कमेटी के विस्तार के बाद एसोसिएशन एक मंच पर दिखेगा फिर अपने अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन करने की जरूरत पड़ी, तो एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी। उधर इसी उद्देश्य से आज एक बैठक की गई और संगठन का विस्तार करने पर चर्चा की गयी।





