जमशेदपुर : ग्लैमर की दुनिया में कौन अपना भाग्य नहीं अजमाना चाहता है. इसी के बीच कोलकाता में हुई मिशन ड्रीम मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में जमशेदपुर के सिदगोड़ा की रहने वाली बेटी स्वाति सिंह ने फाइनलिस्ट में अपना स्थान बनाया है. इस साल 2022 में कोलकाता के इको पार्क के ओपन स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जो 21 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित की गयी थी. इस प्रतियोगिता में रैंप वार्क, फिटनेस राउंड और अंत में ग्रैड फिनाले राउड रहा. जिसमें स्वाति सिंह ने बताया कि उन्हें मिशन ड्रीम मिसेज इंडिया 2022 में अपनी दूसरी जगह बनायी है. यानी इसमें उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. (नीचे भी पढ़ें)

जाने कौन है स्वाति-
स्वाति बताती है कि कोरोना के बाद से उन्हें माडलिंग करने की ईच्छा जगी. जिसके बाद उन्होंने माडलिंग में काम करना शुरू किया. वहीं वे जिम भी करती है. उनका अपना एग्रिको में किड्स विला प्ले स्कूल भी है. वहीं उनकी अपनी बुटीक की दुकान भी है. उन्होंने अपनी पढ़ाई जमशेदपुर के आरके मिशन स्कूल से की है और एमबीएम की पढ़ाई मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर से की है. वहीं उनकी शादी सिदगोड़ा के बसंत सिंह से हुई है. जो टाटा स्टील के इक्विपमेंट एंड मेंटेनेस डिपार्टमेंट में कार्यरत है. इसके साथ ही उनके दो बेटे है. वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पुष्पा सिंह को देती है. उन्होंने बताया है कि उसकी सफलता के पीछे उनकी माता का बहुत बड़ा योगदान रहा है. वे हर पल उनके पीछे पिलर की तरह खड़ी रहती है. प्रिया प्रियंवदा मिशन ड्रीम्स मिसेज इंडिया की आयोजक थी.











