जमशेदपुर: बिहार की राजधानी पटना के कुम्हरार पथ भागवत नगर के राजमहल रिसॉर्ट में 27 अगस्त गुरुवार को बिहार अवॉर्ड सेरेमनी 2026 को आयोजन किया गया है. इस आयोजन में दिव्यांगजनों के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए राजकुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान जमशेदपुर के राजकुमार सिंह को भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान दिव्यांगजनों के खेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

राजकुमार सिंह लंबे समय से दिव्यांग खिलाड़ियों के विकास एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं. उनके प्रयासों से दिव्यांग खिलाड़ियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं.इस सम्मान को लेकर खेल एवं दिव्यांगजन क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है. राजकुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि झारखंड के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों और खेल से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय है.




