
जमशेदपुर : ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक को वैदिक ज्योतिष समेत कई विषयों की शिक्षा देते वाली देश की प्रमुख संस्था ऐस्ट्रो फ्यूचर पथ की ओर से फेस रीडिंग की सात दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला में शामिल होने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस कार्यशाला में देश के कई हिस्सों से ज्योतिष के जानकार विद्वानजनों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में आचार्या राखी शर्मा ने फेस रीडिंग के बारे में विस्तार से बताया. इस बारे में प्रकाश डालते हुए आचार्य राजेश पाठक ने कहा कि कुंडली से जातकों उनके बारे में बताया जाता था लेकिन बहुत सारे जातकों के पास डेट ऑफ वर्थ, वर्थ टाईम नही रहने से मायुस हो जाते थे. वैसे लोगो को अब निराश नहीं होना पड़ेगा. कार्यशाला में शामिल होने वाले सभी लोगों ने मुक्तकंठ से आचार्या राखी शर्मा की तारीफ की. इस कार्यशाला का आयोजन आचार्य चंद्र मोहन शर्मा व सिमरन वैष्णवी ने किया था.






