जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा पिगमेंट का वेज रिवीजन समझौता संपन्न हो गया. कंपनी परिसर के इंद्रधनुष भवन में हुई मैनेजमेंट और यूनियन की मीटिंग के बाद वेज रिवीजन समझौता पर हस्ताक्षर कर दिया गया. यह समझौता 7 वर्षों के लिए किया गया है. यह 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगा. यह समझौता नए और पुराने ग्रेड के लिए एक साथ किया गया है. इस समझौते के तहत प्रत्येक माह कर्मचारियों का अधिकतम लगभग 8600 से लेकर 15000 रुपया तक वेतन में बढ़ोतरी हुई है. कर्मचारियों को अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2026 तक का एरियर कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा. इसके तहत 95 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. इस समझौते में 500 रुपया एनपीएस कैश एलाउंस की सुविधा दी गई है. उसके अलावा परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) स्कीम लागू किया गया है. इससे कर्मचारियों को अधिकतम 550 रुपये का लाभ होगा. इस राशि को अप्रैल 2027 में और बढ़ाया जाएगा. इस बार के समझौते में पहली बार टाटा पिग्मेंट्स के इतिहास में औसत रेट ऑफ़ इंक्रीमेंट (ग्रेड स्ट्रक्चर) 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा, चीफ ऑफ़ मार्केटिंग एंड सेल्स विजेन पटनायक, फाइनेंस एंड एकाउंट्स से हरेंद्र कुमार राय और एचआर ऑफिसर विवेक कुमार ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और श्रीमति पायो ने हस्ताक्षर किये.




