
जमशेदपुर : समस्त दिव्यांग की ओर से जमशेदपुर निवासी अरविंद देशबंधु ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया है. पत्र में कहा गया है कि झारखंड के दिव्यांगजन सात माह से पेंशन नही मिलने के कारण परेशान हैं. सरकार कहती है कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक के साथ है. लेकिन यही कैसी विडम्बना है कि आज दिव्यांग, विधवा, बुजुर्गों को यह सबकुछ देखना पड़ता रहा है. इस वैश्विक महामारी में झारखंड के दिव्यांगजन समय-समय पर अपने होने का बोध कराते रहे हैं. जब भी भारत परेशान हुआ है दिव्यांग भी भारत के साथ खड़े रहे हैं. परन्तु यह बताने की जरूरत है कि आखिर क्यों दिव्यांगों के साथ ऐसा किया जा रहा है? हमारी गलती क्या है? कई महीनों से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से आवाज उठाती रही है और मांग भी हो रही है. झारखंड के दिव्यांगजन पेंशन को लेकर खासे परेशान हैं. ऐसे सरकार यह बताये कि किस कारण से दिव्यांग जनों का पेंशन रोका गया है?






