जमशेदपुर : रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की एक टीम ने अपने परिचय एवं प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को गदड़ा के बिरसा मेमोरियल सोसाइटी स्कूल पहुंच कर वहां के विद्यार्थियों के साथ इंटरैक्शन किया. इस दौरान रैफ की टीम ने विद्यार्थियों को रैफ एवं उसके कार्यों से परिचित कराने के साथ ही मॉक ड्रिल के जरिये उनके समक्ष रैफ के एक्शन का प्रदर्शन भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि जमशेदपुर में तैनात रैफ की 106वीं बटालियन की ओर से विगत 6 फरवरी से शहर में परिचय सह प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत रैफ की टीम का विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ इंटरैक्शन भी शामिल है, ताकि उन्हें रैफ संगठन एवं उसके कार्यों की पूरी जानकारी देते हुए उनको भविष्य में रैफ में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

इसी अभियान के तहत रैफ की टीम आज डिप्टी कमांडेंट पतरस पुर्ती के नेतृत्व में बारीगोड़ा स्थित बिरसा मेमोरियल सोसाइटी स्कूप पहुंची, जहां टीम ने बच्चों को रैफ संगठन एवं उसके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. इसके पश्चात टीम ने एक मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया, जिसमें रैफ के कार्य करने का तरीका भी बच्चों को दिखाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रैफ टीम को लीड कर रहे डिप्टी कमांडेंट पतरस पुर्ती ने बताया कि रैफ का परिचय सह प्रचार अभियान शनिवार तक चलेगा. उन्होंने बताया कि बच्चों को भविष्य में रैफ में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को रैफ संगठन के बारे में जानकारी दी जा रही है. इसमें रैफ के जवानों द्वारा प्रयोग में लाये जानेवाले हथियारों एवं बचाव उपकरणों के साथ ही उनके कार्य के तरीकों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी जा रही है.




