जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 सितंबर से शुरू होगा,जो 3 अक्टूबर तक चलेगा.श्रीमद् भागवत कथा राजस्थान शिवमंदिर के एसी बैंक्वेंट हाल नारायणम में प्रतिदिन 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. श्रीमद् भागवत कथा वृंदावन निवासी कथावाचक विनयकांत त्रिपाठी कथा सुनाएंगे.राजस्थान शिव मंदिर कमेटी जुगसलाई ने सभी भक्त जनों से भागवत कथा श्रवण करने के लिए अपील की है. इसकी जानकारी राजस्थान शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने दी.




