जमशेदपुर: श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह 2026 के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला में रविवार को श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के प्रांगण में एक धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महाभारत ओर रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे गये. साथ ही धार्मिक श्लोकों से संबंधित प्रशन भी पूछे गये.आज के आयोजन में कुल 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इन बच्चों को जुनियर ओर सीनियर के दो ग्रुप में बांटा गया. (नीचे भी पढ़े)

13 वर्ष तक के बच्चों को जुनियर और उसके उपर बीस साल के बच्चों को सीनियर ग्रुप में बांट कर आयोजन किया गया. जूनियर वर्ग में प्रथम वेदव्यास वेरियर्स में विजेता आत्मेश अग्रवाल, इनाया केडिया, विभा गोयल रहे. वही द्वितीय संजिवनी वेरियर्स में ऋषभ अग्रवाल,अक्षत अग्रवाल, विशेष अग्रवाल रहे. वरिष्ठ वर्ग में प्रथम चक्रव्यूह वेरियर्स में नेहा अग्रवाल, रिया अग्रवाल, वाणी नारायण रहे.द्वितीय धर्म क्षेत्र वेरियर्स में रिशू सिंह, विवेक गुप्ता, गौरांग मित्तल एवं सोमनाथ साहू रहे. क्विज मास्टर अनुराग अरविंद थे एवं सहयोगी के रुप में अरविंद तिवारीने उनका साथ दिया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ शर्मा ने सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्रवाल और दीपक अग्रवाल रामूका ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कमल किशोर अग्रवाल ने किया. आयोजन को सफल बनाने के लिएसांवर लाल शर्मा, डाक्टर विवेक केडिया, अजय मुरारका, कैलाश अग्रवाल, सीताराम भरतिया, सीए राजु गोयल आदि सक्रिय थे.







