
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बोकारो के वरिष्ठ अधिवक्ता और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य ललितेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री ललितेश्वर प्रसाद सिंह ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य के रूप में पूर्व में शानदार सेवा दी थी और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से एक कुशल अधिवक्ता हमसे बिछड़ गया है। वे नियमित हमारे संपर्क में थे। उनका निधन मेरी निजी क्षति है। श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड स्टेट बार काउंसिल पूरी तरह इस कष्ट में उनके परिजनों के साथ है। श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है। उन्होंने उनके परिजनों से मोबाईल पर बात की तथा संवेदना जताई।





