जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के एसएसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय कक्ष में छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान, आत्मीयता और स्नेह व्यक्त किया. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

एसएसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया. मौके पर एसएसपी ने छात्राओं को आशीर्वाद एवं उपहार भी प्रदान किए और उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की.















