• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp attack on congress : भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी, एमएमडीआर पर इनका विरोध बेबुनियाद, कांग्रेस ने झारखंड को एटीएम बनाया, कमायी बंद होने से हो रही छटपटाहट

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस का विरोध बेतुका और बेबुनियाद है. यह केवल देश को गुमराह करने एवं असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है. उन्होंने कांग्रेस को मुद्दाविहीन पार्टी बतलाया है. कहा कि मुद्दों को भटकाना इनकी पुरानी फितरत रही है. श्री साहू पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकलाज को पूरी तरह धोकर पी गई है. कांग्रेस द्वारा बार-बार जनता को गुमराह करना, अच्छे कानून, अच्छी बातों को तोड़ मरोड़ कर रखना, लोगों को बरगलाना कांग्रेस के स्वभाव में शामिल है. श्री साहू ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन अधिनियम का पूरे देश में कहीं कोई विरोध नहीं हो रहा है. कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी इसका कहीं कोई विरोध नहीं है. लेकिन झारखंड में इस अधिनियम के नाम पर कांग्रेस केवल गुमराह करने का काम कर रही है. छात्रों का इतना बड़ा आंदोलन हो रहा है, फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं, पुलिस द्वारा छात्रों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

कांग्रेस इस मामले को भटकाना चाहती है. श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड को एटीएम बनाकर रखा है. आवश्यकता अनुसार इस एटीएम का उपयोग कांग्रेस करके राज्य को लूट रही है. कांग्रेस इस अधिनियम का विरोध सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि कोयले से आने वाली उनकी काली कमाई बंद होने वाली है. यह सब इसी की छटपटाहट है. जीवन भर कांग्रेस ने देश को लूटने काम किया है, वह स्वभाव आज भी कायम है. कांग्रेस विभिन्न जिलों में कार्यक्रम करके लोगों को गुमराह कर रही है. इनकी बातों को जनता अब गंभीरता से नहीं लेती है. इनके कार्यकाल को जनता ने काफी करीब से देखा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इनके मंसूबों को नाकाम करने का काम करेंगे. जनता को भ्रमित करने का इनको करारा जवाब मिलेगा. उन्होंने कहा कि जब झारखंड के उद्यमी को पड़ोसी राज्यों से सस्ते दर पर कोयला और आयरन ओर मिल रहा है तो झारखंड में उत्पादित महंगा कोयला ये लोग क्यों खरीदेंगे. झारखंड सरकार ने सेस के नाम पर लूट मचाकर रखी है. आयरन ओर में 600 और कोयला में 450 रुपए प्रति टन की दर से सेस वसूला जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

पड़ोसी राज्यों में काफी कम सेस है, फिर झारखंड में इतनी अधिक क्यों? उन्होंने बीसीसीएल का उदाहरण देते हुए कहा कि इस सिलसिले में केंद्रीय कोयला मंत्री से उनकी हाल में मुलाकात हुई तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीसीसीएल की हालत काफी बिगाड़कर रखी गई है, काफी बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है. राज्य सरकार के संरक्षण में यहां पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से सब खेल हो रहा है. आज स्थिति यह है कि अगर केंद्र सरकार बीसीसीएल को पैसा नहीं दे तो इनके कर्मचारियों के वेतन पर भी लाले पड़ जाएंगे. इनका भुगतान भी वहां के राजस्व से नहीं होने वाला है। कह सकते हैं कि बीसीसीएल बंदी के कगार पर पहुंच गई है. श्री साहू ने कहा कि जिस प्रकार गृह मंत्रालय द्वारा बीसीसीएल पर सीआईएसएफ जवानों को तैनात कर चोरी पर लगाम लगवाया गया है, इसी प्रकार चतरा, लातेहार, दुमका, गोड्डा आदि जिलों में भी इनकी तैनाती कर राज्य की खनिज संपदाओं को बचाने का आग्रह हमने गृह मंत्री से किया है. श्री साहू ने कहा कि आंदोलनों को बेचने-खरीदने, मुद्दों को डायवर्ट करने का कांग्रेस का इतिहास पुराना है. यह वही कांग्रेस है जब अलग झारखंड आंदोलन चरम सीमा पर था, इसी कांग्रेस ने आंदोलन को खरीदने काम किया. अगर कांग्रेस के पास लोकलाज होती तो उसी समय राज्य अलग हो गया होता. इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा एवं शोभा यादव भी उपस्थित रहीं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 29, 2026
Next Post
Jamshedpur dc inspection of evm warehouse : जमशेदपुर के उपायुक्त ने इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, इवीएम के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Jamshedpur dc inspection of evm warehouse : जमशेदपुर के उपायुक्त ने इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, इवीएम के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Jamshedpur dc meeting for water and sanitation : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

Jamshedpur dc meeting for water and sanitation : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

jamshedpur rural rakshabandhan- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में रक्षाबंधन सह विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, बहनों ने पुलिस जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी

jamshedpur rural rakshabandhan- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में रक्षाबंधन सह विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, बहनों ने पुलिस जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News