जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में रविवार को सामूहिक श्री सत्यनारायण स्वामी व्रत पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 250 परिवारों ने एक साथ बैठ कर भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की पूजा-अर्चना की तथा व्रत कथा का श्रवण कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की. इस विशेष धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने के लिए आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अन्नवरम से विशेष रूप से आए विद्वान पुरोहितों ने दिव्य मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सामूहिक सत्यनारायण व्रत की पूजा संपन्न कराई. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी अप्पलानंद नायडू, अध्यक्ष बी गोपाल कृष्ण, डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, कोषाध्यक्ष बी विजय कुमार, एडीएल अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, उपाध्यक्ष सीएच रमणा राव, गंगा मोहन, श्रीनिवास राव, रवि शेखर, महेश राव, नानाजी, कोतुर सीनू, नरसिंह राव, रामू राव एवं चंद्रशेखर राव सहित मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है. पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी का प्रसाद वितरित किया गया. मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, पुरोहितों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.












