चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के धापनी गांव में बीएमडी बनाडुंगरी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और गोरू खुटान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित रहे. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसकेएफसी एकादश चाकुलिया और केके बॉयज एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर एसकेएफसी चाकुलिया ने कब्जा जमाया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक श्री मोहंती ने विजेता टीम को 30 हजार रुपए और ट्रॉफी, जबकि उप विजेता टीम को 25 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि धापनी जैसे छोटे गांव में कमेटी द्वारा बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है. ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं का विकास होगा. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर अपनी प्रतिभा को निखारें और अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, जगन्नाथ महतो, मुखिया साहेबराम मांडी, बलराम महतो, पवन गिरि, निर्मल महतो, मिथुन कर, विशाल बारिक, बबलू हेंब्रम, हरिशंकर महतो, पिंटू महतो, कौशिक महतो, कमेटी के सुनील हेंब्रम, गोविंद सोरेन, सुखरंजन मांडी, बुधराई हेंब्रम, बबलू मुर्मू समेत अन्य उपस्थित रहे.















