जमशेदपुर: कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा 24 नवम्बर मंगलवार को होने वाला 19 वां भव्य श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया हैं. परसुडीह हाट बाजार रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में 24 नवम्बर मंगलवार को बाबा श्याम का भव्य दरबार नहीं सजेगा. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल एवं बिजय अग्रवाल बिजु ने रविवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया की महोत्सव की सभी तैयारियां अंतिम चरण पर थी. शीघ्र ही संस्था की बैठक कर महोत्सव की नयी तारीख की घोषणा की जाएगी.












