जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप महिला के रिश्ते के भतीजे टुश तियू पर है. घटना 12 जुलाई की रात की बताई जा रही है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत परसुडीह थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपों को सही पाए जाने के बाद 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी टुश तियू को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच परसुडीह थाना के एसआई जेम्स एक्का कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी शराब के नशे में अपनी विधवा चाची के घर पहुंचा और कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद वह फरार हो गया था. पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.















