
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार रात को बागबेड़ा की किशोरी के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया है. वह लड़की चीखती रही, चिल्लाती रही, लेकिन लड़कों को किसी तरह का दया नहीं आया और बारी-बारी से उन लोगों ने उसकी अस्मत लूट ली. इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. यह घटना मंगलवार की देर शाम की है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में युवती का मेडिकल जांच भी करवाया है. बुधवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है. संभवतः पुलिस बुधवार को सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है. बागबेड़ा की रहने वाली युवती डांस क्लास कर अपने घर वापस जा रही थी. रास्ते में उसे दो युवक अपने साथ लेकर कालियाडीह गौशाला (घाघीडीह जेल के पीछे) चले गए, जहां पहले से ही एक युवक मौजूद था. सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वे लोग उसे जान से मार देंगे. बाद में सभी ने युवती को वहीं छोड़ दिया. युवती वहां से निकलकर बागबेड़ा डीबी रोड चौक पर पहुंच कर एक पेड़ के नीचे बैठ गई. पेड़ के नीचे बैठा देख आसपास के लोग जुट गए जिन्हें युवती ने घटना कि पूरी जानकारी दी. बाद में पुलिस युवती को थाने ले गई. वहीं इस मामले पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.






