
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर मे धूमधाम से भगवान जगन्राथ का रथ यात्रा निकाला गया. केबुल टाउन के इस्कॉन मंदिर में भव्य रुप से निकला रथ यात्रा. मंदिर के कैंपस मे बी रथ को निकाला गया. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विघायक सरयू राय और मंदिर कमेटी के लोग शामील हुए. वही रथ यात्रा मे शामिल होकर विधायक ने रथ को खींचा. वहीं शहर मे जगन्राथ रथ यात्रा पर कोरोना का बड़ा असर देखने को मिला. जहां शहर मे कइ जगहो पर निकलने वाले रथ यात्रा नहीं निकली. कम संख्या मे भगवान जगन्राथ रथ यात्रा मे श्रद्घालुओं शामील हुए. लोगो ने कोरोना के नियम का पालन करते हुए. सोशल डिस्टेंश और मास्क लगा कर रथ यात्रा मे शामिल हुए.

इस दौरान कई स्थानों पर भी रथ यात्रा का आयोजन किया गया. बेल्डीह मैदान में भी इसका आयोजन किया गया जबकि कई सारे अन्य आयोजन भी इस दौरान हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.
साकची बाराद्वारी में निकली रथ यात्रा
साकची स्थित न्यू बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम द्वारा 103 वां रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया. इसमें सर्वप्रथम पंडित उज्ज्वल चक्रवर्ती, रमेश भाई, सुरेश प्रधान द्वारा मुख्य यजमान आश्रम के संरक्षक शम्भु मुखी डुंगरी, मुखिया तिकेश्वर मेहर, सन्तोष सेठ, मित्तरु प्रधान, बीरेन्द्र बरिहा ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु का विधिवत पूजा अर्चना की.

संध्या बेला में जगन्नाथ मन्दिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा ने गुन्डिचा रथ मे सवार होकर भक्त दर्शन एवं आश्रम परिसर में ही मौसी बाड़ी के लिए प्रस्थान किया. रथ के आगे-आगे जय गुरु संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के जय घोष नारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले जा रहे थे. सभी कार्यक्रम सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से आश्रम के संरक्षक शम्भु मुखी डुंगरी, समाजसेवी श्रीकान्त मिश्रा, अशोक पांडेय, रामबाबू सिंह, सन्तोष कुमार, सलाहकार जय सागर बागदल, घनश्याम महाननद, मुखिया घासीराम बरिहा, तिकेश्वर मेहर, कालीचरण मंडल, चन्दन कुम्भकार, सन्तोष सेठ, मित्तरु प्रधान, गौरीशंकर भोई, गोविदो डाग, सनंदो बघार, अतिसर घत्वाल तथा आश्रमवसी उपस्थिति थे.















