जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जीत है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है. इसी सोच और मजबूत नेतृत्व के कारण आज पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. (नीचे भी पढ़ें)
अमित अग्रवाल ने विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच ने पूरे देश में संगठन को मजबूती प्रदान की है. उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है, जिसका प्रभाव बंगाल की जीत में स्पष्ट देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि यह विजय उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और त्याग का परिणाम है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया. हर कार्यकर्ता ने अपने आपको संगठन की सच्ची “संतान” मानते हुए पूरी निष्ठा से कार्य किया, और यही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है, जन विश्वास की जीत है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है.


















