जमशेदपुर : जमशेदपुर में होली और रामनवमी को देखते हुए गुरुवार को जमशेदपुर के एसडीओ चंदन कुमार और जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे ने जमशेदपुर के सभी थानेदारों, जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा सभी थाना क्षेत्र में गठित शांति समिति के सदस्यों के साथ जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक बैठक की. इस दौरान जमशेदपुर में तैनात शांति समिति के सदस्य और सभी थानों के थानेदारों के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे.

बैठक में आने के लिए एसएसपी अनूप बिरथरे ने सभी सदस्यों का स्वागत किया. इस दौरान एसएसपी ने सदस्यों से होली और रामनवमी के लिए उनसे राय ली कि किस तरह इन त्योहारों को शांति पुर्वक किया जाए. उन्होन सभी को निर्देश दिए की रामनवमी के दौरान वौलेंटियर रखा जाए और पल पल की खबर अपने थानेदार को दें. साथ ही डीजे द्वारा भड़काउ गाना नहीं बजाया जाए. उन्होने बताया कि होली में कुल 3000 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी. वहीं रामनवमी को देखते हुए जवानों की संख्या को बढाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के बेला चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

इसके साथ ही सभी डीजे वालों से एक अंडकटेकिंग लिया जाएगा जिसमें उनसे रामनवमी के दौरान किसी तरह के भड़काउ गाने नहीं बजाने की अपिल की जाएगी. इस बैठक के अलावा भी सभी थानेदार और डीएसपी भी शांति समिति के साथ बैठक करेंगे. उन्होने सभी से बिना किसी समस्या के त्योहार मनाने की अपील की.


















