जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस की ओर से स्व केके सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबू केके सिंह की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके द्वारा अपने परिवार को दिये गये संस्कार का ही प्रतीक है, कि उनके जाने के बाद उनको याद करने के एक तरीके के रूप में उनके परिजनों ने दूसरों के हित से जुड़ा रक्तदान का माध्यम चुना. अपने जीवन में वे ऐसे ही लोकोपकारी रहे, उन्होंने अपने सामने आनेवाले हर जरूरतमंद की समय पर मदद की, ये उनकी विशेषता रही. उन्होंने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साह भी बढ़ाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में उपस्थित जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा कि अपने जीवन में केके सिंह जी हमेशा सेवा के प्रतीक रहे, उन्होंने जीवन पर्यन्त लोगों की मदद की. आज भी उनके आवास पर लोग उसी आशा व विश्वास के साथ पहुंचते हैं, जैसे किसी जन प्रतिनिधि सांसद या विधायक के आवास पर लोग जाकर अपनी समस्या का समाधान पाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में उपस्थित ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि यह परिवार अपने संस्कारों के कारण आज लोगों के दिलों में है. आज भी लोग अगर स्व केके सिंह को याद करते हैं तो यह उनका अमर कृतित्व है. कार्यक्रम में मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने भी स्व केके सिंह के प्रति अपनी शब्दांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व केके सिंह से जुड़े अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्भुत था. उनमें लोगों की परख थी, और हर समय मदद का जज्बा था. उद्घाटन समारोह में वरीय समाजसेवी एके श्रीवास्तव, अरुण बाकरेवाल ने भी अपने विचार रखे. समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बाबू केके सिंह से जुड़े अपने जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उनका जीवन मानव जीवन के हर पहलू को छूता था. उद्घाटन समारोह के दौरान केके एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक उर्मिला सिंह, चेयरमैन विकास सिंह, डायरेक्टर रश्मि सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान चमकता आईना के सम्पादक जय प्रकाश राय, न्यू इस्पात मेल के सम्पादक बृजभूषण सिंह, उदितवाणी के सम्पादक उदित अग्रवाल, खबर मंत्र के स्थानीय प्रमुख सत्येन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, समाजसेवी अशोक चौधरी, राजकिशोर सिंह, जय कुमार, अमोद कुमार, अमोद राय, दीप सिंह, राजेश चौधरी, अमोद राय, प्रभुनाथ सिंह, उषा सिंह, राकेश मिश्र, विशाल सिंह, आशुतोष पारीक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. रक्तदान शिविर का प्रबंधन स्व केके सिंह के पौत्र आर्य वत्स ने अपने साथियों के साथ किया. आर्य वत्स के साथ आशीष कश्यप, हर्षित शर्मा, अक्षत कुमार, मोहित कुमार, अग्रिमा वत्स, अक्षिता शाही ने शिविर को सुव्यवस्थित करने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान किया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया. रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं केके एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के विकास सिंह ने इसमें सहयोगी सभी लोगों का आभार जताया.







