
जमशेदपुर : उपरबंधा गांव के शिक्षक नारायण भकत द्वारा विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल जानमडीह के संस्थापक विकाश कुमार भकत को गुजरात के मोरबी जिले में स्थित वेलबोन टाइल्स कंपनी में मजदूरी करने जाकर फंसे झारखंड राज्य के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत दोबानी पंचायत, गांव दुर्गा आटा के तीन गरीब मजदूर आलहान मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू और बुढ़ान मुर्मू के दयनीय स्थिति के बारे में फोन के माध्यम से सूचित किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इन मजदूरों को नौ महीने से कंपनी के ठेकेदार द्वारा बिना वेतन के मजदूरी करवाया जाता था और जब भी घर वापस लौटना चाहते थे इन लोगों को लौटने नहीं दिया जाता था. इधर इन मजदूरों के परिवार के लोग इन लोगों को लेकर काफी चिंतित थे. इन मजदूरों के पास मोबाइल फोन रिचार्ज करने तक का पैसा नहीं था. (नीचे भी पढ़ें)
विकास द्वारा गुजरात राज्य के वडगांव विधानसभा के विधायक जिग्नेश मेवानी के प्रतिनिधि सह स्वाभिमान हेल्पलाइन के सहयोगी विनोद परमार से संपर्क कर इन मजदूरों को कंपनी से मुक्त किया गया. इन तीनों मजदूरों के सकुशल घर वापसी से इनके परिवार में खुशी का माहौल है.




