जमशेदपुर : महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी महिला मंच की जमशेदपुर शाखा द्वारा तुलसी भवन में आयोजित तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) के दूसरे दिन सोमवार को भी काफी भीड़ उमड़ी. इस मेले में 20 रुपये से लेकर 850 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं. कई डिजनाइर एवं चांदी की राखियां भी मेले में प्रदर्शित की गयी हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मंगलवार 18 जुलाई को रात 09 बजे तक राखी मेला खुला रहेगा. दो दिन मेले में हुई भीड़ से स्टॉल लगाई महिलाओं के हौसले बुलंद हैं. मेले में कुल 51 स्टॉल लगाये गये हैं, जिनमें महिलाएं एक ही छत के नीचे अपने उत्पादों का संग्रह लेकर आयी हैं. सोमवार को मंच अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस मेले में एक ही स्थान पर राखी, गिफ्ट आइटम, बेडशीट, लड्डू गोपाल की पोशाक, बंदनवार, साड़ी, कुर्ती और गृह सज्जा के अन्य सामानों का भरपूर कलेक्शन उपलब्ध है. इसके अलावा गृह उपयोगी हाथों से बने अचार, पापड़, मंगोड़ी, खजला भी उचित मूल्य पर मिल रहे हैं. दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह से लेकर देर शाम तक मेले में काफी चहल पहल रही.



