जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओर से द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया की स्मृति में इस सत्र के पहले नेत्र शिविर में 31 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण हुआ. नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया. (नीचे भी पढ़ें)

रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित नेत्र शिविर के दौरान वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, अशोक घोषाल, राजेश मोहन प्रसाद, प्रकाश मिश्र, राजू बिन्द के साथ रेड क्रॉस के उप सचिव श्याम कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में सामाजिक सेवा पर इन्टर्नशिप कर रहे सबिहा मेहर, मानवी सेठ, देव सिन्हा ने शिविर में नेत्र रोगियों के ऑपरेशन कार्य के दौरान महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया. कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर आवश्यक जांच के पश्चात उन्हें ऑपरेशन कराई आंखों की देखभाल की जानकारी एवं डेढ़ महीने की दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जाएगा.
जादूगोड़ा के नांदुप में हेल्थ कैंप 15 को
जमशेदपुर : भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान से ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 जुलाई को नान्दुप स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में किया जाएगा. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय परिवारों से आग्रह किया है कि वे शिविर में आकर अपनी स्वास्थ्य जरूरतों के अनुसार हिस्सा लें. शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच, दवा के साथ मौसम के अनुसार स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरुकता भी चिकित्सको द्वारा प्रदान की जायेगी.





