जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में आयोजित 821वां नेत्र शिविर आंखों के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की रौशनी के साथ विदाई के साथ संपन्न हो गया. इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की, जिसके पश्चात दवा, चश्मा के साथ ऑपरेशन कराई आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर नेत्र रोगियों को विदा किया गया. नेत्र रोगियों की विदाई के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, आशीष सिंह, हीरालाल एवं अन्य उपस्थित रहे. मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी का अगला नेत्र शिविर शहर के जानेमाने समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पेट्रॉन स्व सुखदेव सिंह (एसडी सिंह “मार्शल”) की स्मृति में एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जाएगा.




