चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गंगा और घाघरा गांव के बीच पहाड़ के तलहटी पर स्थित गोटाशिला बाबा मंदिर में श्रावन माह के द्वितीय और बंगला समुदाय के तृतीय सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह से भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी महिला और पुरूष भक्तों ने कतार में खड़े होकर बारी बारी से मंदिर में प्रवेश कर भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक पूजा कर जलाभिषेक किया. पूजारी सुखदेव घोषाल ने मंत्रोच्चारण कर लोगों की पूजा संपन्न कराई. (नीचे भी पढ़े)

पंचायत के विभिन्न गांव से श्रद्धालु पैदल चलकर और विभिन्न वाहनों पर सवार होकर गोटाशिला बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर घाटशिला, गालुडीह, चाकुलिया और धालभूमगढ़ से दर्जनों कावंरिया नदी से पानी भरकर कांवर लेकर बोल बम,हर हर महादेव का नारा लगाते हुए मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. वहीं गोटाशिला बोलबम कमेटी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में तीन क्विंटल चावल और दाल से बनी खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरण किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो,मुखिया जादू हेम्ब्रम,उप मुखिया पिंटू महतो समेत अन्य ने भी भगवान शिव की पूजा की और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर प्रसाद वितरण में कमेटी के भवतोष महतो,लालटू महतो,कार्तिक महतो,रंजीत महतो,पवन गिरी, राम सिंह, हर गोबिंद सिंह, मोहिनी मोहन महतो, तरूण महतो, चित्तो महतो, जोहर महतो, राजू महतो, चिन्मय महतो, झंटू महतो, दीक्षा महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.




