जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाईटी का 823वां नेत्र ज्योति यज्ञ टाटा स्टील समुह की कम्पनी हिमालया स्टील मिल सर्विसेस प्रालि के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान से 22 से 24 अगस्त तक बागबेड़ा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
22 अगस्त शनिवार को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जायेगा, रविवार को स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. सोमवार 24 अगस्त को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर विदा किया जायेगा. उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे जरूरतमंद लोगों को शिविर में पहुंचने में मदद करें.




