जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में चार बच्चों की मौत ने सबको मर्माहत कर दिया है. इस घटना में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और रत्नेश कुमार सिंह की 18 साल की बेटी युविका सिंह भी शामिल है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, मरने वालों में जमशेदपुर के सोनारी सातवां एक्सटेंशन रोड निवासी राजीव गुप्ता के 17 साल के बेटे नमन गुप्ता, सोनारी कांट्रैक्टर्स एरिया एसडीएस रिजेंसी निवासी सीए चेतन अग्रवाल के 17 साल के बेटे सार्थक अग्रवाल और सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर इमलीचौक के पास रहने वाले उद्योगपति पंकज खंडेलवाल की 17 साल की बेटी वंशिका खंडेलवाल शामिल है. इस घटना की तफ्तीश में अब तक जो बातें सामने आयी है, उसके मुताबिक, सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल के माता पिता चार धाम यात्रा पर गये थे. (नीचे भी पढ़े)

उनकी दादी ही उनकी देखरेख अभी कर रही है. चारो बच्चे उनके घर पर ही नाइट स्टे कर रहे थे. वे लोग ग्रुप स्टडी कर रहे थे. मंत्री दीपिका की बेटी समेत तमाम लोग एक साथ ही रहे. चारो जमशेदपुर के सोनारी स्थित कारमेल जूनियर कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र है. रात करीब दो बजे वे लोग सोनारी दोमुहानी नदी की ओर से आये. गाड़ी सार्थक अग्रवाल के पिता की ही थी. सार्थक अग्रवाल गाड़ी चला रहा था. पीछे दोनों लड़कियां बैठी थी जबकि आगे दोनों लड़के बैठे थे. गाड़ी की स्पीड 100 से भी अधिक रही होगी. (नीचे भी पढ़े)

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, रात के करीब तीन बजे गाड़ी तेज रफ्तार में आयी और सीधे सड़क पर खड़ी ट्रक के अंदर घुस गयी. ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी की पूरी की पूरी गाड़ी अंदर घुस गयी. रात करीब 10 बजे से ट्रक वहां खराब पड़ी हुई थी. इस कारण उनको नहीं दिखा और पूरी गाड़ी अंदर चली गयी. चारो बच्चों और गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. उनकी आवाज सुनायी दी, लेकिन तब तक सबकुछ शांत हो गया था. चारो ओर मांस के लोथरे थे और चीख पुकार थी. ट्रक के चालक ने स्थानीय लोगों को बुलाया. (नीचे भी पढ़े)

पुलिस को बुलाकर लाया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका. मंत्री के पति रत्नेश सिंह अपने जमशेदपुर के कदमा दिंदली इंक्लेव स्थित क्वार्टर में रहते है. वे लोग अकेले घर पर थे. अचानक फोन आया कि दुर्घटना हो गयी है. इसके बाद परिवार सोनारी थाना पहुंचा, जहां से शव को एमजीएम भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद मंत्री की बेटी के शव को रांची भेज दिया गया. वहीं, तीनों के शव को अभी शीतगृह में रखा गया है.




