जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव में गुरुवार की अहले सुबह हुए हादसे में मारे गए चारों युवाओं की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना ने सभी लोगों को हाई स्पीड पर लगाम लगाने औऱ सड़क सुरक्षा की बात कर रहा है. दरअसल, इस पूरी घटना में की गयी तफतीश औऱ सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी औऱ कई बार मरीन ड्राइव से आना जाना की है. (नीचे भी पढ़ें)

हाई स्पीड के कारण ही एयरबैग खुलने के बावजूद चारों की जान चली गयी. हादसा ऐसा वीभत्स था कि आगे बैठे सार्थक अग्रवाल औऱ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सिर धड़ से अलग हो गया है. इस घटना में सारे पहलु की जांच की जा रही है. दूसरी ओर सार्थक अग्रवाल के पिता औऱ मां चार धाम यात्रा को बीच में छोड़कर वापस लौट आये है. तीनो का शव का अंतिम संस्कार जमशेदपुर में ही शुक्रवार को होगा.




