
जमशेदपुर: जमशेदपुर की सड़को में नो एंट्री खुलने के बाद लोग सड़क में लगने वाले जाम से तो परेशान होते ही है इसके अलावा जल्दी निकलने की होड़ में ट्रक चालक भी ट्रक को लापरवाही से चलाते है. इसी का नतीजा होता है की आए दिन सड़क दुर्घटना आम हो चली है. (नीचे भी पढ़े)
ताजा मामला गोलमुरी के टिनप्लेट गोलचक्कर का है जहां एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. इतना ही नही, जब बाइक सवार ने खुद को बचाने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने दूसरी बार धक्का मारा जिससे बाइक सवार ट्रक के अगले चक्कर के नीचे आ गया.(नीचे भी पढ़े)

हालांकि जाम के दौरान ट्रक धीरे चल रही थी जिससे बाइक चालक को हल्की चोटें आई है. इधर घटना के बाद सड़क पर जाम लगने लगा. स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को ट्रक की नीचे से निकाला. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक गोलमुरी से होते हुए टेल्को की ओर जा रहा था.टिनप्लेट गोलचक्कर के पास पीछे से ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक के नीचे चला गया था.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टिनप्लेट कंपनी से काम खत्म करने के बाद नामदा बस्ती के रहने वाले 56 वर्षीय भास्करण बालाकृष्णन घर लौट रहे थे. इस दौरान टिनप्लेट गोलचक्कर के पास ट्र्क ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसके कारण उनको ह्ल्की चोटें आयी.




