
Jamshedpur : दलमा घाटी में शुक्रवार देर रात मजदुरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए. मृतकों में बोड़ाम थाना क्षेत्र के दबोनी गांव निवासी रोहिन सोरेन (24) और निमडीह प्रखंड के भुषनडीह गांव निवासी सुकुरमनी सोरेन (18) शामिल है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थय केंद्र ले जाया गया जहां सभी को इलाज को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं गंभीर रुप से घायल लक्ष्मी बेसरा को शनिवार तड़के इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. शव को एमजीएम के शीत गृह में रखवा दिया गया। घटना के संबंध में लक्ष्मी ने बताया कि वे लोग गालुडीह में छत ढलाई का काम कर वापस घर लौट रहे थे। पिकअप वैन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे वहीं 12 बोरा सीमेंट भी लोड था। दलमा पहाड़ के जंगल में वैन उंचाई पर चढ़ रही थी। वहीं वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सभी घायल हो गए।





