जमशेदपुर : जमशेदपुर में यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है. गुरुवार को बिना हेलमेट के दो पहिया चला रहे चालकों को यातायात पुलिस ने उन्हें हेलमेट दिए. वहीं जिन दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट लगा रखा था, यातायात पुलिस ने उन्हें चॉकलेट देकर सम्मानित किया. गुरुवार को साचकी गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया. इस कार्य में धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, ट्रैफिक डीएसपी, टैफिक प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस संदर्भ में एसडीओ ने बताया कि रैपिडो के साथ मिलकर साकची गोलचक्कर पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे चालकों को पुलिस ने जागरूक कर हेलमेट प्रदान की. वहीं जो दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर हेलमेट पहने थे उन्हें चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया. एसडीओ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा. सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी ताकी दुर्घटनाओं को रोकी जा रहे.














