चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की पिताजुड़ी मध्य विद्यालय परिसर में 16 फरवरी को पिताजुड़ी रक्तदान आयोजन समिति और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा. यह जानकारी संरक्षक स्वपन महतो ने दी है. उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को रक्तदान करने के फायदे की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
स्वपन महतो ने कहा कि रक्तदान शिविर में संग्रहीत खुन निकटवर्ती रक्तकोष में जमा कराया जाता है और जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को यथाशीघ्र रक्त उपलव्ध कराया जाता है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में भाग लेकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं. मौके पर तुषार महतो, लुगू सोरेन, रहिम मल्लिक, चंदन गोस्वामी, मोहसिन खान, विजय दास, शेख गुलाब, धनपति पाल, राहुल मर्दिना, विजय दास, अभिजित गोस्वामी, शेख टिंकू समेत अन्य उपस्थित थे.














