जमशेदपुर : रॉबिनहुड आर्मी ने इस स्वतंत्रता दिवस के लिए ‘मिशन संकल्प 78’ आरंभ किया है. शून्य फंड, वॉलंटियर आधारित इस संगठन ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 78 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने एवं पूरे देश के 78 सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प करने का संकल्प लिया है. इसके तहत रॉबिनहुड आर्मी की जमशेदपुर इकाई इस मिशन के तहत 2.5 लाख लोगों को कच्चा भोजन मुहैया कराने एवं नगर के दो सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण / परिवर्तन कराएगी. (नीचे भी पढ़ें)

संगठन ने इसके तहत आम लोगों से चावल, दाल, सोया चंक्स, बिस्किट, नमक आदि जैसी खाद्य सामग्रियां दान करने की अपील की है ताकि उसे खुशियों की पोटली के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके. संगठन के पदाधिकारियों ने आज पत्रकारों को मिशन की जानकारी देते हुए बताय कि मिशन संकल्प 78 अभियान नहीं, एक आंदोलन है. आपका छोटा सा योगदान भी किसी के लिए बड़ी खुशी बन सकता है. संस्था के जमशेदपुर प्रतिनिधि अरुण ठाकुर ने उक्त जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के जमशेदपुर स्थित एक सक्रिय वालंटियर भवानी अग्रवाल ने कहा कि यह पूरा मिशन आम लोगों की भागीदारी से चल रहा है. वॉलंटियर्स, नागरिक और स्पॉन्सर्स, जो समाज को कुछ लौटाना चाहते हैं. हम मिलकर दिखा रहे हैं कि सामूहिक शक्ति से बड़ा बदलाव संभव है.” देश भर के हजारों वॉलंटियर्स की मेहनत और समाज के सहयोग से, यह अभियान लाखों लोगों की जिंदगियों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. उन्होंने कहा कि दान देने या वालंटियर बनने के लिए अरुण ठाकुर से 8877173581 या भवानी अग्रवाल से 9334804083 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में रॉबिनहुड आर्मी के वालंटियर्स अरुण ठाकुर, भवानी अग्रवाल, ज्योति, अंकुश, जैक्सन, शुभम, अनीता एवं अन्य मुख्य टीम सदस्य उपस्थित रहे.



