घाटशिला : झारखंड विधानसभा के सरकारी आश्वासन समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों संग बैठक हुई, जिसमें ब्लड मैन स्वपन कुमार महतो, संस्थापक अध्यक्ष कुड़मी, संस्कृति विकास समिति और झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कोर्डिनेशन कमेटी के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी, नदीम खान कोर्डिनेशन कमेटी के संयोजक, संजय टोप्पो संयोजक राज्य स्तरीय थैलेसीमिया-सिकल सेल, एनिमीया पीड़ित संगठन के संयोजक बीते दिन 25 जून के आग्रह के आधार पर बैठक हुई. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विधानसभा सरकारी आश्वासन समिति अध्यक्ष विधायक (निरसा) अरूप चटर्जी एवं समिति सदस्या विधायक (रामगढ़) ममता देवी से मिलकर आभार प्रकट किया और पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन कर मांग पत्र सौंपा. (नीचे भी पढ़ें)
सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार के माध्यम से पंचायत स्तर पर गांव-गांव में रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए, जन्मजात थैलेसीमिया-सिकल सेल, एनिमीया पीड़ित को सरकारी प्रावधान अनुसार पहचान पत्र एवं महिने में आवश्यकतानुसार दो तीन बार स-समय रक्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए, पूर्व में राज्य सरकार के आदेशानुसार सरकारी पद पर पदस्थापित प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने अन्तराल अर्थात एक साल में चार बार रक्तदान सुनिश्चित किया जाए, रक्तदाताओं को पूर्व के भांति रक्तदान कार्ड अर्थात डोनर कार्ड पुनः चालू किया जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं. आश्वासन समिति द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया गया कि यथा शीघ्र समाज के प्रति न्यायोचित मांग पर विचार मंथन कर धरातल पर अमल किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में स्वपन कुमार महतो, नदीम खान, संजय टोप्पो, खुदीराम महतो, अनूप कुमार महतो, गोपाल चन्द्र महतो, बब्वर खान समेत अन्य उपस्थित थे.







