चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में अपना तीसरा नमस्ते दिवस मनाया गया. यह आयोजन सीवर और सेप्टिक टैंक की मैनुअल सफाई को पूरी तरह खत्म करने, स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और उन्हें आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने से जोड़ा जा रहा है साथ ही साथ आज सभी सफाई कर्मियों को सुरक्षा आधारित सफाई कार्य, सेफ्टी किट के महत्व पर प्रकाश डाला गया और नगर पंचायत सफाई कर्मियों के बीच आईडी कार्ड वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद सतदल महतो, मौसमी मल्लिक पार्षद प्रतिनिधि असगर हुसैन, राजेश नामता, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता अनीश कुमार, मिता राय, रोहित लकड़ा, हरिमोहन पनिका, असीम नाथ,अरुण कुमार महतो समेत अन्य उपस्थिति थे.







