चाकुलिया : चाकुलिया थाना परिसर में मंगलवार को रथ यात्रा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रथ पर्व को आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पर्व को लेकर समिति के सदस्यों ने मुख्य सड़क मार्ग को साफ-सफाई कराने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने की बात कही ताकि रथ यात्रा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. बैठक में एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी ने समिति के सदस्य और जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी प्रशासन का सहयोग करें. कहा की देर रात तक किसी भी क्षेत्र में असमाजिक तत्वों को देखें तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि देर रात तक नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ दुकानें खुली रहती है जहां गलत कार्य होता है और अड्डा बाजी होता है इसपर रोक लगाई जाए. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में एसडीपीओ और समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया की रात 10 बजे के बाद क्षेत्र में अनावश्यक दुकान बंद करवाया जाएगा. बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, दिनेश सिंह, पार्षद शतदल महतो, मौसमी मल्लिक, मो गुलाब, असगर खान, राजेश नामाता, अमित भारतीय, मुरारी शर्मा, पतित पावन दास, समीर दास, परमानंद सिंह, मो अफजल समेत अन्य उपस्थित थे.







