गालूडीह: शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के महुलिया पंचायत के आजाद बस्ती गांव में आंगनबाड़ी सहायिका चुनाव को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें गांव के मनोरमा महतो को सहायिका के रूप में चयनित किया गया. पर्यवेक्षिका जेवा काजमी ने आमसभा में सहायिका चयन को लेकर ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. इसके बाद इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया. दो आवेदकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपस्थित अधिकारियों के पास जमा किया गया था. क्वालिफिकेशन और अंक के आधार पर सहायिका का चुनाव किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मनोरमा महतो का क्वालिफिकेशन डीएलएड पास था. सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास था. मौके पर पर्यवेक्षिका जेवा काजमी, सेविका गीता महतो, उप मुखिया कपिल देव शर्मा, पंसस शीला गोप, शिक्षिका शिप्रा दत्ता, श्रवण सिंह, राजाराम गोप आदि उपस्थित थे.











