गालूडीह: स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को घाटशिला प्रखंड के घुटिया सबर बस्ती में नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांधडीह के तत्वावधान में एएनएम द्वारा शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण के लाभों की जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही 2 पेंटा वैक्सीन और 2, डीपीडी वैक्सीन के टीके लगाए गए. इसके अलावा एएनएम पार्वती हो ने बस्ती की सबरों को साफ सफाई से रहने की सलाह दी. उन्होंने महिलाओं को परिवार नियोजन की विधियां अपनाने के लिए जागरूक किया. इस मौके पर एएनएम पार्वती हो, सेविका मंजरी गिरी, स्वास्थ्य सहिया सपना सिंह आदि उपस्थित थे.















