गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 बेराहातु गांव के पास मंगलवार सुबह एक खड़े हाइवा संख्या जेएच05एडब्ल्यू7400 को सामने से तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या जेएच22डी 9971 टकरा गयी. दुर्घटना में बाइक सवार चार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. साथ ही बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लहूलुहान युवकों को एम्बुलेंस से तत्काल अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों द्वारा खोगेन सिंह, संजय सिंह एवं कामदेव सिंह को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जबकि प्रकाश सिंह की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार चारों युवक चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु का रहने वाला है. मंगलवार को किसी शादी समारोह से घर लौट रहे थे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इस दौरान बेराहातु के पास गलत दिशा में खड़े हाइवा में जाकर जोरदार टकरा गया. हाइवा खराब होकर कई घंटों से खड़ा था. दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से चारों युवक बेहोश हो गये थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवकों के सिर और माथे पर गंभीर चोट आई है. यदि हेलमेट पहने होता तो गंभीर चोट लगने से बचा जा सकता था. वहीं, पुलिस द्वारा बाइक समेत हाइवा को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.



