बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 18 पर बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में गुड़ाबांदा अंचल कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक गोवर्धन टुडू 56 की मौत हो गई है. मृतक घाटशिला के निवासी थे. मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप से तेल भरने के बाद ट्रक काफी तेज गति से गलत दिशा से निकल रहा था तभी बाइक सवार अंचल कर्मी सामने से आ गया जिससे सिधी टक्कर हो गई और घटना स्थल पर ही मौत हो थी. घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.




