जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास मंगलवार को देर शाम ऑटो और बाइक में ज़ोरदार टक्कर हो गयी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें एक 12 वर्षीय किशोर भी शामिल है.घटना के संबंध में कुर्बान अंसारी ने बताया कि यह सभी लोग कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर अली मस्जिद पास के रहने वाले है. और शादी में शामिल होने के लिए बड़ाबाजार पुरुलिया नेशनल हाईवे 33 से होते हुए जा रहे थे. इसी बीच बाइक पर दो युवक तेज़ रफ़्तार से आया और ऑटो से टकरा गया.(नीचे भी पढ़े)

जिससे बाइक और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो में 7 सवार लोगों में 2 की मौत हो गई. जिसमें 38 वर्षीय नसीम अंसारी और नाबालिक चांदनी परवीन शामिल है. मृतक चांदनी परवीन झारखंड पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली की छात्रा थी. नसीम अंसारी गोलमुरी का रहने वाला है और वह कारपेंटर का काम करता था. वहीं बाइक पर सवार दो युवकों में तनवीर मोमिन की भी मौत हो गयी. मृतक तनवीर मोमिन कपाली के हंसाडुंगरी का रहने वाला था और पुटटी पेरिस का काम करता था. वहीं बाइक में सवार एक और युवक जिसका नाम अफ़ज़ल है उसका इलाज ब्रह्मानंदा में चल रहा है. मृतक नसीम अंसारी पुरुलिया बंगाल का रहने वाला था. बाकी जितने भी घायल लोग है सबका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घायलों में आसमा , सलमा खातून, रुबिना परवीन शामिल है.



