
जादूगोड़ा : जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा इलाके में मुसाबनी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर सिद्धेश्वर पहाड़ मंदिर के पास मेन रोड पर सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. हाईवा संख्या जेएच05सीपी-0296 मेन रोड पर खड़ी थी. उक्त गाड़ी के नीचे एक महिला सोयी हुई थी, जिससे ड्राइवर अनजान था. नाश्ता करने के लिए ड्राइवर उतरा था. नाश्ता करने के बाद वह अपनी हाईवा गाड़ी को ले जाने के लिए चालू किया और चला दिया. इसके बाद अचानक से महिला की चित्कार सुनायी दी. जैसे ही उसने गाड़ी रोकी, तब तक उक्त महिला गाड़ी की चपेट में आ चुकी थी और वह कुचली जा चुकी थी. महिला की मौत हो गयी थई. महिला की पहचान नहीं हो पायी है. उक्त महिला उसी एरिया में विक्षिप्त के तौर पर घुमती थी और मांगकर खाती थी. महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार है. महिला के परिजनों की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला बनता है क्योंकि बिना देखे हुए चालक ने गाड़ी चला दी, जिससे महिला की मौत हो गयी.













