
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत हुलुदबनी स्थित जहेरथान के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों बाइक पर सवार दो बच्चे, और तीन लोग घायल हो गए. बाइक टकराने के बाद सभी सड़क पर काफी दूर जा गिरे. इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों मे हुलुदबनी निवासी तपन सिंह, उसकी 3 वर्षीय बेटी जितनी सिंह और बेटा रोहित सिंह शामिल हैं. जबकि दूसरी बाइक पर सवार आजादनगर निवासी रेहान और महताब शामिल हैं. अस्पताल में तपन सिंह की स्थिति को देखते हुए उसे स्टील सिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, वहीं रेहान और महताब के भी रेफर किया गया है. घटना के संबंध में तपन ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने बच्चों के साथ गेंहू लेकर जा रहा था. इतने में सामने से एक तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आई और उससे टकरा गई.





