चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले में मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत करने के उद्देश्य से परख प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. यह जानकारी मनोहर लाल प्लस टू के प्रधानाध्यापक ने दी है. उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रत्येक सप्ताह शनिवार को विद्यार्थियों से टेस्ट परीक्षा ली जायेगी. उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को दिया जायेगा, विद्यार्थी अपने अभिभावकों से उत्तरपुस्तिका पर हस्ताक्षर कराएंगे और विद्यालय लेकर आयेंगे. विद्यालय में प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर होने के बाद उत्तरपुस्तिका विद्यार्थियों को वापस दे दिया जायेगा.(नीचे भी पढे)
साप्ताहिक परीक्षा में जो विद्यार्थी कक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे वैसे तीन विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सोमवार को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा. 24 जून से इस कार्यक्रम की शुरुआत 10वीं कक्षा से हो गई है. 26 जून को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में सुबह 7 बजे प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा.



