
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल के छोटा पारूलिया पंचायत के नयाबासन गांव निवासी बुधराम मुंडा की बेटी सोनाली मुंडा और गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा निवासी लक्ष्मीरानी महतो की सोमवार सुबह तमिलनाडु के कोयम्बटूर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर मृतक सोनाली मुंडा के माता – पिता से मिलकर विधायक समीर माहंती के अनुपस्थिति में उनके भतीजा सह समीर सेना के संयोजक राकेश महंती समेत अन्य ने परिजनों को सांत्वना दिया. नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सभी परिवार के साथ है. गांव की बेटी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मौके पर समीर सेना पिंटु दास,पप्पू राउत,जदुपति राणा, शुभदीप दास, जितेंद्र ओझा,कमल दत्त,जूना सोम समेत अन्य उपस्थित थे. सांसद विद्युत वरण महतो ने सांसद ने दोनों बेटियों की शव घर लाने की पहल की
रोजगार की खोज में तमिलनाडु गये गालूडीह के उलदा गांव निवासी लक्ष्मीरानी महतो और बहरागोड़ा के नयाबासन गांव निवासी सोनाली मुंडा की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. इस घटना पर सांसद श्री महतो ने दुख व्यक्त किया. श्री महतो ने दोनों बेटियों के परिजनों से बातकर अपना शोक संवेदना प्रकट किया और परिवार को यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. सांसद ने उपायुक्त से बात कर दोनों बेटियों के शव को उनके घर पहुंचाने की बात कही है. उपायुक्त ने सांसद से कहा कि जल्द से जल्द वहां सरकारी प्रक्रिया पूरी कर दोनों लड़कियों की शव को गांव पहुंचाया जाएगा







